Bihar Ration Card Online Apply Form 2022: बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, Download Ration Card Form Online

Bihar Ration Card Online Apply Form 2022| Bihar Ration Card Scheme 2022 | बिहार राशन कार्ड फॉर्म | बिहार  नया राशन कार्ड अप्लाई | Apply New Ration Card Bihar | बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन | Bihar Ration Card Apply In Hindi | बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022 | Download Bihar Ration Card Form PDF | Bihar Ration Card Yojana 2022 | बिहार राशन कार्ड योजना 2022

बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022: राशन कार्ड के अन्तर्गत नागरिकों को रियायती दरों पर राशन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा राशन कार्ड कई योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। बिहार सरकार के अन्तर्गत बिहार राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी गई है। अब बिहार के हर नागरिक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के तहत Bihar Ration Card online apply कर सकते हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आपको बिहार नया राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा आपके साथ Bihar Ration Card बनवाने के लिए पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी। सभी पात्र नागरिक बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ें।

Bihar Ration Card Online Apply 2022

बिहार राशन कार्ड योजना 2022: राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस Bihar Ration Card Yojana 2022 के अन्तर्गत नया राशन कार्ड बनवाना चाहते है या पुराने राशन कार्ड का नवीनीकरण करना चाहते है  तो वह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अब राज्य के लोगो को अपना बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। खाद्य विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार के तहत  APL/BPL Ration Card लाभार्थी की आर्थिक स्थिति के अनुसार बनाए जाते हैं। राज्य के जिन लोगो की उम्र 18 साल से अधिक है वो लोग Bihar Ration Card Application Form 2022 को भरकर आवेदन कर सकते है।

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Group JOIN NOW
Facebook Page JOIN NOW
Twitter JOIN NOW

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Aatmnirbhar Bharat Rozgar Yojana 2022: आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म ,रजिस्ट्रेशन

बिहार राशन कार्ड बनवाना हुआ और आसान

बिहार सरकार के अन्तर्गत बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब बिहार के नागरिक साल में किसी भी दिन अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। अब Bihar Ration Card प्रणाली को पूरी तरह से ओपन कर दिया गया है। नई प्रक्रिया के तहत अब राशन कार्ड ठीक वैसे बनेगा जैसे वोटर आईडी कार्ड बनता है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत यह बताया गया है बिहार हमारे देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है। पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी में लॉकडाउन के दौरान बिहार सरकार के तहत 23.5 लाख नए राशन कार्ड बनवाए गए। जून के बाद दिसंबर 2020 तक एक लाख और नए राशन कार्ड बनवाया गए।

राज्य में 1 करोड़ 76 लाख Ration Card धारक हैं। जिन्हें सरकार के तहत हर महीने राशन प्रदान किया जाता है। बिहार में प्रति माह 4.25 लाख मैट्रिक टन चावल और गेहूं की आवश्यकता होती है। यह गेहूं और चावल हर उस गरीब नागरिक तक बिहार सरकार के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। अब Ration Card की पूरी प्रणाली ऑनलाइन हो गई है। पिछले महीने बिहार सरकार के तहत 5 लाख 19 हजार मैट्रिक टन अनाज का वितरण किया था।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Bharat Golden Card Yojana 2022: Ayushman Bharat Arogya Card, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड डाउनलोड करे

बिहार राशन कार्ड आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी

विभाग के तहत यह भी जानकारी प्रदान की गई है कि Ration Card को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। जिसके लिए आधार सीडिंग का काम तेज कर दिया गया है। प्रतिदिन 1000 से 1200 आधार सीडिंग राज्य में पूरे किए जा रहे हैं। बिहार सरकार के तहत मार्च 2021 तक सभी राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वह सभी नागरिक जिन्होंने आधार सीडिंग नहीं कराई होगी उन्हें राशन नहीं प्रदान किया जाएगा। फरवरी 2021 तक 90 फीसदी आधार सीडिंग का काम पूरा हो जाएगा।

About Bihar Ration Card 2022 Application Form

राशन कार्ड को 3 वर्गों में बाटा गया है राज्य के जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आते है उन परिवारों के लिए राज्य सरकार के तहत APL Ration Card 2022 जारी किया गया है APL राशन कार्ड का रंग नारंगी होता है और जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे आते है और जिनको वार्षिक आय 10000 ₹ से कम है उन परिवारों के लिए सरकार के तहत BPL Ration Card 2022 जारी किया गया है BPL राशन कार्ड का रंग लाल होता है। तथा जो बहुत ही ज़्यादा गरीब लोग है उन लोगो के लिए AAY राशन कार्ड जारी किया गया है। AAY राशन कार्ड का रंग पीला होता है। यह राशन कार्ड परिवार की स्थिति और आय के आधार पर जारी किये गए है।

ये भी पढ़ें:- Nrega Job Card Yojana 2022: MANREGA कार्ड सूची, NREGA Card रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया

Bihar Ration Card 2022

बिहार के लोगो को इस Bihar Ration Card Yojana 2022 के अन्तर्गत सरकार के तहत राशन की दुकानों पर भेजे जाने वाले  खाद्य पदार्थ जैसे गेहू चावल ,केरोसिन ,चीनी आदि रियायती दरों पर उपलब्ध कराये जायेगे। राज्य के जो लोग आर्थिक रूप से बहुत कमज़ोर है और वह अपने और खाने पीने व् परिवार के जीवन यापन के लिए पर्याप्त रूप से खाद्य पदार्थ नहीं खरीद सकते है वह लोग इस Ration Card के तहत सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ खरीद सकते है। और अच्छे से अपना जीवन यापन कर सकते है।

बिहार राशन कार्ड 2022 का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते है की पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे लोगो के समय की काफी बर्बादी होती थी बिहार के नागरिको को Ration Card बनवाने के लिए अब सरकारी दफ्तरों, ग्राम पंचायत आदि के चक्कर नहीं कटाने पड़ेगे और न ही किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना होगा। इस बिहार राशन ऑनलाइन आवेदन के अन्तर्गत आवेदन करने से राज्य के नागरिको के समय की भी बचत होगी। राशन कार्ड के तहत लोगो को रियायती दरों पर खाद्य पदार्थ जैसे चीनी, चावल, गेहू आदि उपलब्ध कराना और गरीब लोगो के जीवन यापन की सुधारना।

ये भी पढ़ें:- E-Shram Card 2022: ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म, पात्रता, दस्तावेज, ऐसे करें आवेदन

राशन कार्ड 2022 के लाभ

  • राशन कार्ड का उपयोग लोग पहचान पत्र के रूप में कर सकते है।
  • वोटर आईडी बनवाने के लिए और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी राशन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
  • Bihar Ration Card Yojana 2022के तहत बिहार के लोग सस्ती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे गेहू चावल, केरोसिन, चीनी आदि प्राप्त कर सकते है।
  • जो लोग बिजली कनेक्शन लेना चाहते है वो राशन कार्ड के तहत ले सकते है।
  • इस बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2022 के अन्तर्गत अब आप घर बैठे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ये भी पढ़ें:- Bihar Labour Card Yojana 2022: बिहार लेबर कार्ड श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व स्टेटस (श्रमिक पंजीकरण)

Bihar Ration Card के लिए दस्तावेज़ (पात्रता)

  1. आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
  2. आधार कार्ड
  3. पत्र व्यवहार का पता
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करना चाहते है तो वह बिहार राशन कार्ड की पीडीएफ फाइल को Download भी कर सकते है नीचे दिए गए Steps को फॉलो करे।

  • इस बिहार राशन कार्ड योजना 2022 के अन्तर्गत राशन कार्ड बनवाने के लिए आप किसी भी सर्किल कार्यालय / S.D.O से एक नया उपभोक्ता (राशन) कार्ड बनाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको Appliction Form में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम ,पता ,मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपने परिवार के मुखिया के पासपोर्ट साइज की तस्वीरों की आवश्यकता होगी जो एक राजपत्रित अधिकारी / विधायक / सांसद / नगर पार्षद, निवास के निर्दिष्ट प्रमाण (ओं), और पिछले राशन कार्ड के आत्मसमर्पण / विलोपन प्रमाणपत्र के तहत सत्यापित करवाना होगा।
  • फिर निवास का प्रमाण और पिछले राशन कार्ड (यदि कोई हो) का आत्मसमर्पण / विलोपन प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • यदि निवास का प्रमाण उपलब्ध नहीं है, तो सर्कल एफएसओ / एस.आई. / एम.ओ. स्पॉट इंक्वायरी आयोजित करता है और पड़ोस में 2 स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज करता है।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म और सबिह दस्तावेज़ों को जमा करना होगा।
  • राशन कार्ड की तैयारी के लिए निर्धारित मानक समय आमतौर पर 15 दिन है। इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

Some Important Links

Official Website

Download Bihar Ration Card Form

ये भी पढ़ें:- 

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Group JOIN NOW
Facebook Page JOIN NOW
Twitter JOIN NOW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *