PM Kusum Scheme 2022, कुसुम योजना 2022, Kusum Yojana 2022, Kusum Yojana, PM Kusum Yojana 2022 

PM Kusum Yojana 2022: कुसुम योजना ऑनलाइन आवेदन, Kusum Yojana Registration, आवेदन फार्म

PM Kusum Yojana 2022 | Kusum Yojana Apply Online 2022 | Rajasthan Kusum Yojana Application Form | Kusum Yojana Apply Online | राजस्थान कुसुम योजना आवेदन फार्म | राजस्थान सोलर पंप योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | कुसुम योजना पंप वितरण स्कीम | उत्तर प्रदेश कुसुम योजना | महाराष्ट्र कुसुम योजना | हरियाणा कुसुम योजना आवेदन फार्म | PM Kusum Scheme 2022 

कुसुम योजना 2022: राजस्थान कुसुम योजना को करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप प्रदान करना है इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार व राजस्थान राज्य सरकार 3 करोड़ पेट्रोल और डीजल सिचाई पम्पो को सोर ऊर्जा पम्पो में बदलेगी। देश के जो किसान सिचाई पम्पो को डीज़ल या पेट्रोल की सहायता से चलाते है। अब उन पंपों को  इस PM Kusum Scheme 2022 के तहत सोर ऊर्जा से चलाया जायेगा। इस योजना के पहले चरण में देश के 1.75 लाख पंप जो डीजल और पेट्रोल से चलते है। उन्हें अब सोलर पैनल की मदद से चलाया जायेगा।

Table of Contents hide

Kusum Yojana 2022 New Update

इस PM Kusum Yojana 2022 के माध्यम से राज्य सरकार के अंतर्गत 17.5 लाख डीज़ल पम्पो और 3 करोड़ खेती उपयोगी पम्पस को आगे आने वाले 10 वर्ष में सोलर पम्प में परिवर्तित किये जाने का लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। ये राजस्थान के किसानो के लिए आवश्यकपूर्ण योजना है। सरकार के अंतर्गत राज्य के किसानो के खेतो में सोलर पंप लगाने और सोलर उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक बजट 50 हजार करोड़ ₹ का आवंटन किया गया है। इस PM Kusum Yojana 2022 के तहत बजट 2021 -22 में राज्य के 20 लाख किसानो को सोलर पंप लगाने में मदद की जाएगी।

Kusum Yojana 2022 Highlights

योजना का नाम कुसुम योजना 2022
इनके द्वारा लॉन्च की गयी वित्तमंत्री श्री अरुण जेटली जी के द्वारा
कैटेगरी केंद्र सरकार योजना
उद्देश्य रियायती मूल्य पर सौर सिंचाई पंप उपलब्ध कराना
ऑफिसियल वेबसाइट CLICK HERE

Rajasthan Kusum Yojana Registration 2022

इस PM Kusum Scheme 2022  के अंतर्गत खेती की सिंचाई करने वाले पम्पो को सोर ऊर्जा वाले पम्प बनाया जायेगा। कुसुम योजना उन राज्यों में किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो सूखे से प्रभावित होते हैं। और इस योजना के अंतर्गत इससे उनकी फसल को कम हानि होगी। PM Kusum Scheme 2022 के तहत 2022 तक लक्षित 3 करोड़ सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की कुल लागत 1.4 लाख करोड़ ₹ की होगी। जिसमे से 48 हज़ार करोड़ रू का योगदान केंद्र सरकार करेगी और जबकि इतनी ही धनराशि राज्य सरकार देगी। इस PM Kusum Scheme 2022 के माध्यम से देश के किसानो को केवल कुल लगत का 10 प्रतिसत ही देना होगा जबकि 48 हजार करोड़ का इंतजाम बैंक लोन से किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Fasal Bima Yojana 2022: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : किसान रजिस्ट्रेशन व लाभार्थी सूची, (PMFBY List)

कुसुम योजना पंजीकरण

PM Kusum Scheme 2022 के माध्यम से ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। इस योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना हेतु तथा भूमि लीज पर देने हेतु आवेदन किया जा सकता है। वह सभी आवेदन कर्ता जिन्होंने अपनी भूमि लीज पर देने के लिए आवेदन करवाया है उनकी सूची आरआरईसी के अंतर्गत आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। वे सभी नागरिक उम्मीदवार जो सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए भूमि लीज पर लेना चाहते हैं। वह आवेदकों की सूची आरआरईसी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। जिसके बाद वह पंजीकृत आवेदकों से संपर्क करके संयंत्र लगाने के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यदि आवेदक के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया गया है तो आवेदक को एप्लीकेशन आईडी प्राप्त होगी। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन की स्थिति में आवेदन पत्र के प्रिंट को प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखना होगा। यदि आवेदक के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन किया गया है तो आवेदक को एक रसीद दी जाएगी जो की आवेदक को संभाल कर रखनी होगी। आवेदन करने के लिए आवेदक के अंतर्गत सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Group JOIN NOW
Facebook Page JOIN NOW
Twitter JOIN NOW

कुसुम योजना आवेदन शुल्क

इस कुसुम योजना 2022 के माध्यम से आवेदक को सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवेदन करने के लिए 5000 ₹ प्रति मेगावाट तथा जीएसटी की दर से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। यह भुगतान प्रबंध निर्दे शक राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के रूप में किया जाएगा। आवेदन करने के लिए 0.5 मेगावाट से लेकर 2 मेगावाट तक के लिए आपका आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार है।

मेगा वाट आवेदन शुल्क
0.5 मेगावाट ₹ 2500+ जीएसटी
1 मेगावाट ₹ 5000+ जीएसटी
1.5 मेगावाट ₹ 7500+ जीएसटी
2 मेगावाट ₹ 10000+ जीएसटी

वित्तीय संसाधनों का अनुमान

1. किसान द्वारा प्रोजेक्ट लगाने पर

सौर ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 1 मेगावाट
अनुमानित निवेश 3.5 से 4.00 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट
अनुमानित वार्षिक विद्युत उत्पादन 17 लाख यूनिट
अनुमानित टैरिफ ₹3.14 प्रति यूनिट
कुल अनुमानित वार्षिक आय ₹5300000
अनुमानित वार्षिक खर्च ₹500000
अनुमानित वार्षिक लाभ ₹4800000
25 वर्ष की अवधि में कुल अनुमानित आय 12 करोड़ रुपया

2. किसान द्वारा भूमि लीज पर देने पर

1 मेगावाट हेतु भूमि की आवश्यकता 2 हेक्टेयर
प्रति मेगावाट विद्युत उत्पादन 17 लाख यूनिट
अनुमति लीज रेंट 1.70 लाख से 3.40 लाख

 

कुसुम योजना 2022 का उद्देश्य

जैसे की आप लोग जानते ही है कि भारत में कई ऐसे राज्य हैं। जहां सूखा पड़ता है। तथा वंहा खेती करने वाले किसानो की खेती को सूखे से नुकसान उठाना पड़ता है। इस बात पर ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने PM Kusum Yojana 2022 को स्टार्ट किया है इस PM Kusum Scheme 2022 का मुख्य उद्देश्य देश के किसानो को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से किसानो को सिचाई के लिए सोलर पैनल की सुविधा प्रदान करना है। जैसे वह अपने खेतो कि अच्छे से सिचाई कर सके। तथा इस कुसुम योजना 2022 के तहत किसान को दोहरा फायदा होगा और उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। दूसरा यदि किसान अधिक बिजली बनाकर ग्रिड को भेजते है। तो उन्हें उसकी कीमत भी मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- Solar Rooftop Yojana 2022: अब फ्री में अपने छत के ऊपर लगवाएं सोलर रूफटॉप पैनल, ऐसे करें आवेदन

कुसुम योजना से हो रहा किसानो को लाभ

सरकार की इस PM Kusum Yojana 2022 के तहत किसानो को काफी लाभ मिल रहा है। इस PM Kusum Scheme 2022  के अंतर्गत राज्य के किसान अपने खेतो में सोलर सिस्टम लगाकर सौर ऊर्जा से पंपसेट चलाकर दिन के समय ही अच्छे से सिचाई कर पा रहे है। जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। और वही सरकार की यह कुसुम योजना किसानो के लिए लाभकारी योजना है जिससे राज्य के सभी किसानो की खेतो में सिचाई के लिए बिजली की समस्या को दूर हो पाई है। किसानो की इस PM Kusum Yojana 2022 में 30 फीसदी की राशि का अनुदान केंद्र सरकार के अंतर्गत किया जा रहा है और 30 फीसदी अनुदान राज्य सरकार के अंतर्गत किया जा रहा है। तथा 30 फीसदी राशि नाबार्ड के माध्यम से दी जा रही है। शेष 10 प्रतिसत धनराशि किसान को जमा करवा कर सोलर System लगवाए जा रहे है।

इस कुसुम स्कीम 2022 के तहत 3 से 7.5 HP के पम्पसेट लगाए जा रहे है। 3 HP के लिए 20 हजार 549 रु, 5 HP के 33 हजार 749 रु एवं 7.5 HP के लिए 46 हजार 687 रु की धनराशि के डिमांड के रूप में किसान को जमा करवानी होगी। तभी वह अपने खेतो में सिचाई के लिए पम्पसेट लगवा सकते है। इस योजना के तहत राज्य के जो किसान अपने खेतो में Solar Energy सिस्टम लगाने के लिए लोन ले रहे है। वह दिए गए लोन का भुगतान नगद नहीं कर सकते है Solar Energy से बिजली उत्पादन कर राज्य के सभी किसान अन्य किसान या सरकार को ग्रिड पर देकर अतिरिक्त आमदनी कर लोन की किश्तें चुका सकते है।

कुसुम योजना की नई अपडेट

देश के लाखो किसानो को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए 13 नवम्बर को ऊर्जा मंत्रालय तथा केंद्र सरकार के माध्यम से इस योजना के दायरे को बढ़ा दिया गया है। इस दायरे के अंतर्गत देश के किसानो को नया अलॉटमेंट जारी किया जायेगा। जिसके बाद किसान भाई अपना बिजली संयंत्र स्टार्ट कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्रालय की इस घोषणा के माध्यम से अब बंजर, परती, कृषि भूमि, चारागाह और दलदली भूमि पर भी सौर बिजली संयंत्र लगाए जा सकते हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार योजना का लाभ छोटे किसान भाई भी उठा सकते है। छोटे किसानो की सहायता के लिए 500 किलोवाट की कम क्षमता वाली परियोजनाओ को राज्य सरकार के अंतर्गत मंजूरी दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Jan Dhan Yojana 2022: प्रधानमंत्री जन धन योजना, Jan Dhan Yojana List, ऑनलाइन खाता खोले, Benefits, (PMJDY)

राजस्थान कुसुम योजना लागत एवं आय

जैसे की आप लोग जानते ही है कि आने वाले समय में इस कुसुम स्कीम 2022 के तहत लगभग 20 लाख किसानों को कवर किया जाएगा। इसके अंतर्गत सरकार सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा। पहले कुसुम योजना के माध्यम से 17.5 लाख किसानों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया था। इस पीएम कुसुम स्कीम 2022 का लाभ उठाने के लिए किसानों को केवल 10 फीसदी कुल लागत का भुगतान करना होगा। सरकार के तहत 30 फीसदी धनराशि किसानों को सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाएगी तथा 30 फीसदी धनराशि ऋण के रूप में किसानों को प्रदान की जाएगी। इस पीएम कुसुम स्कीम 2022 के अंतर्गत अगले 25 वर्षों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से भूमि मालिक को 60000 ₹ से लेकर 100000 ₹ प्रतिवर्ष की आय प्राप्त हो सकती है। कुसुम योजना के माध्यम से ना केवल बिजली की बचत होगी। बल्कि 30,800 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी किया जा सकेगा।

कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना की अवधि

आप लोगो को पता है कि PM Kusum Yojana 2022 के तहत आवेदन करने के बाद संबंधित विभाग के अंतर्गत एसपीजी को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना करने के लिए लेटर ऑफ ऑथराइजेशन जारी किया जाएगा। यह लेटर ऑफ ऑथराइजेशन जारी करने की तिथि से 9 महीने की अवधि में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना यानी लगाना अनिवार्य है। यदि इस अवधि में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित नहीं किया गया तो पेनल्टी का भुगतान करना पड़ेगा। यह पेनल्टी पीपीए की शर्तों के अनुसार वसूल की जाएगी। पीपीए अवधि के दौरान सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से कम से कम 15 फीसदी वार्षिक कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर बनाए रखना अनिवार्य है। यदि कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर 15 फीसदी से कम होता है तो इस स्थिति में क्षतिपूर्ति देनी होगी। यदि SPG के तहत जमा किए गए दस्तावेज गलत पाए जाते हैं तो आवेदन किसी भी स्तर पर जाने के बाद भी अमान्य किया जा सकता है।

कुसुम योजना के कॉम्पोनेंट्स

PM Kusum Yojana 2022 के चार कॉम्पोनेंट है जो कि कुछ इस प्रकार हैं।

  • सौर पंप वितरण: कुसुम योजना के पहले चरण के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ मिलकर बिजली विभाग, सौर ऊर्जा संचालित पंप का वितरण करेगी।
  • सौर ऊर्जा कारखाने का निर्माण: सौर ऊर्जा कारखानों का ज्यादा से ज्यादा का निर्माण किया जाएगा। ताकि पर्याप्त मात्रा में बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं।
  • ट्यूबवेल की स्थापना: सरकार के अंतर्गत ट्यूबवेल की स्थापना की जाएगी। जो कि कुछ निश्चित मात्रा में बिजली उत्पादन करेंगे।
  • वर्तमान पंपों का आधुनिकरण: वर्तमान पंपों का आधुनिकरण भी किया जाएगा तथा पुराने पंपों को नए सौर पंपो से बदला जाएगा।
  • कुसुम योजना के पहले ड्राफ्ट के तहत यह प्लांट्स बांझ क्षेत्रों में लगाए जाएंगे जोकि 28000 मेगावाट बिजली उत्पादन में सक्षम है। पहले चरण में सरकार के अंतर्गत 17.5 लाख सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा बैंक किसानों को लोन के रूप में कुल खर्च का 30 फीसदी अतिरिक्त प्रदान करेगी। किसानों को केवल अग्रिम लागत ही खर्च करनी होगी।

ये भी पढ़ें:- Rail Kaushal Vikas Yojana 2022: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और एप्लीकेशन स्टेटस

कुसुम योजना के कार्यान्वयन के माध्यम से राजस्थान पहले नंबर पर

जैसे कि आप सभी लोग जानते ही हैं की कुसुम योजना को किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए स्टार्ट किया गया था। यह पीएम कुसुम स्कीम 2022 दिन में बिजली उपलब्ध करवाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में लाभकारी साबित हुई है। राजस्थान देशभर में इस योजना के कार्यान्वयन में पहले स्थान पर हैं। राजस्थान में इस योजना के तहत बिजली उत्पादन की सुविधा स्टार्ट हो गई है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री कुसुम कॉम्पोनेंट ए योजना के माध्यम से जयपुर के जिले कोटपूतली तहसील में भालोजी गांव में पहले Solar Energy संयंत्र स्थापित किया गया है। जिसके लिए लगभग 3.70 करोड़ ₹ खर्च किए गए हैं। इस परियोजना को 3.50 एकड़ भूमि पर किसान देवकरण यादव के अंतर्गत स्थापित किया गया है।

कुसुम योजना के लाभार्थी

      1. किसान
      2. किसानों का समूह
      3. सहकारी समितियां
      4. पंचायत
      5. किसान उत्पादक संगठन
      6. जल उपभोक्ता एसोसिएशन

कुसुम सोलर पम्प स्कीम 2022

वित् मंत्री के माध्यम से 2020 -21 बजट पेश करते हुए कहा कि 15 लाख किसानो के ग्रिड से जुड़े सोलर पंप लगाने के लिए धनराशि मुहैया कराया जाएगा। इसके अंतर्गत किसानों को अपनी बंजर भूमि पर सौर ऊर्जा परियोजना लगाने के उपरान्त उन्हें अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। राजस्थान के जो इच्छुक नागरिक किसान इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते है तो वह जल्द से जल्द इस योजना के तहत आवेदन करे और इस योजना का लाभ उठाये।

कुसुम योजना

इस पीएम कुसुम स्कीम 2022 के तहत राजस्थान के कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने सोमवार को जयपुर के निकट झोटवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में कापड़ियावास गांव में 7.5 HP क्षमता के पहले अनुदानित सौर ऊर्जा पम्प सयंत्र का आरंभ किया। राजस्थान में पहली बार 7.5 HP क्षमता का अनुदानित सयंत्र स्थापित किया गया है। इस योजना में जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए कृषि विद्युत कनेक्शन नहीं है। और वह डीजल पर निर्भर है। ऎसे जल बचत सयंत्र या उन्नत उद्यानिकी संरचनाएं स्थापित करने वाले किसानों को अनुदान पर 3 HP क्षमता से 7.5 HP क्षमता तक के सौर ऊर्जा पम्प सयंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Shram Yogi Mandhana Yojana 2022: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन, PMSYM Yojana

कुसुम योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • कुसुम योजना की एक खास बात यह है कि इस योजना के तहत प्लांट की कुल लागत का 30 फीसदी धनराशि केंद्र सरकार देगी, 30 फीसदी धनराशि राज्य सरकार देगी इसके अलावा 30 फीसदी धनराशि कृषि उपभोक्ताओं को लोन के रूप में नाबार्ड या अन्य बैटिंग संस्थान के माध्यम से फाइनेंस करवाए जाएंगे।
  • इसका मतलब यह है कि किसानों को केवल 10 फीसदी धनराशि ही देनी होगी।
  • इसके अलावा अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर बची हुई बिजली को किसान के माध्यम से बेचा भी जा सकता है।
  • आवेदक के पास आवेदन के समय आधार कार्ड एवं बैंक अकाउंट में खाता होना अनिवार्य है।
  • सरकार के माध्यम से आवेदक के खाते में सब्सिडी की धनराशि भेजी जाएगी।
  • इसके अलावा किसान, डिस्कॉम एवं बैंक के साथ थर्ड पार्टी एग्रीमेंट साइन किया जाएगा। किसान के तहत बेची गई बिजली की कमाई को दो हिस्सों में बांटा जाएगा।
  • 1st हिस्सा उपभोक्ता का एवं 2nd हिस्सा लोन की किस्त का होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों तक बिजली पहुंचेगी तथा बंजर जमीन से पैसे कमाए जा सकेंगे।

राजस्थान कुसुम सोलर पंप विशेषताएं

राजस्थान राज्य कि अक्षय ऊर्जा निगम के अंतर्गत कुसुम योजना के माध्यम से 0.5 मेगा वाट से लेकर 2 मेगा वाट तक के सोलर पंप वितरित किए जाएंगे। इस योजना के तहत जो किसान ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं या आवेदन पत्र भरकर ऑफलाइन माध्यम से कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप लेना चाहते हैं। वह हमारे द्वारा बताए गए पूर्व आवेदन प्रक्रिया को अच्छी प्रकार से पढ़ें।

कुसुम योजना 2022 के लाभ

  • इस  के अंतर्गत देश के सभी किसान लाभ ले सकते है।
  • इस PM Kusum Yojana 2022 के अंतर्गत रियायती मूल्य पर सौर सिंचाई पंप उपलब्ध कराना।
  • इस PM Kusum Scheme 2022 के अंतर्गत 10 लाख ग्रिड से जुड़े कृषि पंपों का सोलराइजेशन किया जाएगा।
  • कुसुम योजना 2022 के माध्यम से पहले चरण में डीजल से चल रहे 17.5 लाख सिंचाई पंपों को सौर ऊर्जा से चलाया जाएगा। जिससे डीजल खपत कम होगी।
  • अब खेतों को सिंचाई करने वाले पंप सौर ऊर्जा से चलेंगे इससे किसानों की खेती में बढ़ावा एवम उनके धनराशि में बचत होगा।
  • इस PM Kusum Yojana 2022 माध्यम से Megavatt अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होगा।
  • इस योजना के तहत सोलर पेनल लगाने के लिए सरकार की अंतर्गत किसानो को 60 फीसदी केंद्र सरकार की अंतर्गत वित्तीय मदद दी जायेगी। व बैंक 30 फीसदी ऋण की सहायता प्रदान करेगा। और सिर्फ किसान को 10% का भुगतान करना पड़ेगा।
  • कुसुम योजना उन किसानो के लिए फायदेमंद साबित होगी जहाँ के राज्य के भूमि सूखा ग्रस्त होगा व जहाँ बिजली की भी काफी समस्या रहती हो।
  • सोलर प्लांट लगाने से 24 घंटे बिजली रहेगी। जिसके कारण से किसान अपने खेतो में आसानी से पंप के माध्यम से सिचाई कर सकते है।
  • सोलर पैनल से जो अतिरिक्त बिजली बचेगी किसान उस बिजली को सरकारी या गैर सरकारी बिजली विभागों में बेच सकता है जहाँ से किसान को 1 माह की  6000 रू की सहायता मिल सकती है।
  • कुसुम योजना स्कीम 2022 के तहत जो भी सोलर पैनल लगाये जायेंगे वो बंजर भूमि में लगाये जायेंगे। जिससे की बंजर भूमि का भी उपयोग हो जायेगा। ताकि व बंजर भूमि से आय प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें:- Nrega Job Card List 2022: (Mgnrega) नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट मे अपना नाम चेक करें, इस Direct Link से,

Kusum Yojana की पात्रता

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत का स्थाई निवासी होना है।
  • कुसुम योजना के तहत 0.5 मेगावाट से 2 मेगावाट क्षमता तक के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवेदक के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है।
  • आवेदक के तहत अपनी भूमि के अनुपात में 2 मेगावाट क्षमता या फिर वितरण निगम के अंतर्गत अधिसूचित क्षमता के लिए आवेदन कर सकते है।
  • प्रति मेगावाट के लिए लगभग 2 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।
  • इस कुसुम योजना के माध्यम से स्वयं के निवेश से प्रोजेक्ट के लिए किसी भी तरह की वित्तीय योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
  • यदि आवेदक के माध्यम से किसी विकासकर्ता के अंतर्गत प्रोजेक्ट विकसित किया जा रहा है तो विकासकर्ता की नेटवर्थ 1 करोड़ रु प्रति मेगावाट होनी चाहिए।

कुसुम योजना महत्वपूर्ण दस्तावेज

    1. आधार कार्ड
    2. राशन कार्ड
    3. रजिस्ट्रेशन की कॉपी
    4. ऑथराइजेशन लेटर
    5. जमीन की जमाबंदी की कॉपी
    6. चार्टर्ड अकाउंटेंट के अंतर्गत जारी नेटवर्थ सर्टिफिकेट
    7. मोबाइल नंबर
    8. बैंक खाता विवरण
    9. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

राजस्थान कुसुम योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

राज्य के जो उम्मीदवार इस कुसुम योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।

  • आवेदक को पहले इस योजना की Official website पर जाना होगा। Official Website पर जाने के बाद आपके सामने होम pag खुल जायेगा।
  • इस होम page पर आपको आवेदन “Online Registration” का ऑप्शन दिखाई देगा इस ऑप्शन पर क्लिक करे। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम ,पता ,आधार नंबर ,मोबाइल no इत्यादि आपको भरनी होगी।
  • सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद आखिर में आपको Submit के बटन पर क्लिक करे। सफल आवेदन के बाद आपको चयनित लाभार्थियों को सौर पंप सेट की 10 फीसदी लागत विभाग के अनुमोदित आपूर्तिकर्ताओं को जमा करने के लिए निर्देशित किया जाता है।
  • इसके बाद कुछ ही दिनों में अपके खेतो में सोलर पम्प लगा दिए जायेगे।

उत्तर प्रदेश कुसुम योजना के तहत आवेदन करने की प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम page खोलकर आएगा।
  • अब होम page पर आपको प्रोग्राम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Solar Energy प्रोग्राम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप को कुसुम योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया page खुल कर आएगा जिसमें आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Application Form खुल कर आएगा।
  • आपको इस Form में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही सही भरनी होगी।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को uplode करना होगा।
  • इसके बाद आपको Register के option पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप उत्तर प्रदेश कुसुम योजना में आवेदन कर सकते है।

ये भी पढ़ें:- E-shram Card 2022: ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Application Form & Online Ragistration की पूरी प्रक्रिया

महाराष्ट्र कुसुम योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम page खुलकर आएगा।
  • अब होम page पर आपको Apply For कुसुम योजना के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन form खुलकर आएगा।
  • आपको इस form में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी सही सही भरनी होगी।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप महाराष्ट्र कुसुम योजना में आवेदन कर सकते है।

हरियाणा कुसुम योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हरियाणा कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको कुसुम योजना के लिए आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन Form खुल कर आएगा।
  • आपको इस Form में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को सही सही भरनी होगी।
  • अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को uplode करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप हरियाणा कुसुम योजना में आवेदन कर सकते है।

ये भी पढ़ें:- Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2021: एप्लीकेशन स्टेटस, पात्रता व ऑनलाइन आवेदन

कुसुम योजना आवेदन की सूची देखें

  • कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु चयनित आवेदकों के नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको सोलर योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कुसुम के लिए आवेदन आवेदनों की लिस्ट” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने चयनित आवेदकों की list खुल जाएगी। और अब आप इस list के माध्यम से किसी भी व्यक्ति के नाम को आसानी से खोज सकते हैं।

सरकारी योजना/स्कीम/स्कॉलरशिप के नोटिफिकेशन का अपडेटेड पाने के लिए हमारे इस ग्रुप में अभी जुड़े

Telegram Channel JOIN NOW
WhatsApp Group JOIN NOW
Facebook Page JOIN NOW
Twitter JOIN NOW

कुसुम योजना की राज्यवार डायरेक्ट लिंक

आंध्र प्रदेश CLICK HERE
अरुणाचल प्रदेश CLICK HERE
आसाम CLICK HERE
बिहार CLICK HERE
छत्तीसगढ़ CLICK HERE
गोवा CLICK HERE
गुजरात CLICK HERE
हरियाणा CLICK HERE
हिमाचल प्रदेश CLICK HERE
झारखंड CLICK HERE
कर्नाटका CLICK HERE
केरला CLICK HERE
मध्य प्रदेश CLICK HERE
महाराष्ट्र CLICK HERE
मणिपुर CLICK HERE
मेघालय CLICK HERE
मिजोरम CLICK HERE
नागालैंड CLICK HERE
ओडीशा CLICK HERE
पंजाब CLICK HERE
राजस्थान CLICK HERE
सिक्किम CLICK HERE
 तमिल नाडु CLICK HERE
तेलंगाना CLICK HERE
त्रिपुरा CLICK HERE
 उत्तर प्रदेश CLICK HERE
उत्तराखंड CLICK HERE
 वेस्ट बंगाल CLICK HERE
अंडमान एंड निकोबार आईलैंड CLICK HERE
चंडीगढ़ CLICK HERE

Helpline Number:-

हम अपने इस पोस्ट के माध्यम में कुसुम योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी आपको दे दी है। यदि आप अभी भी किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप कुसुम योजना की हेल्पलाइन no.पर संपर्क कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है।

  • Contact Number- 011-243600707, 011-24360404
  • Toll-Free Number- 18001803333

Important Download

  1. Official Notification
  2. अधिकृत भूमि लीज में लेने हेतु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *