18 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 18 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स, Top 10 Current Affairs & Gk

18 April 2022 Current Affairs in Hindi | 18 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स | Current Affairs 18 April 2022 in Hindi | करेंट अफेयर्स 18 अप्रैल 2022 | हिंदी में करंट अफेयर्स 2022 | आज का करंट अफेयर्स | डेली करंट अफेयर्स | Aaj Ka Current Affairs | 18 April 2022 ka Current Affairs | Top 10 Current Affairs in Hindi | Current Affairs & GK | Daily Current Affairs

18 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 18 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

Q1. पुरुष FIH हॉकी विश्व कप 2023 कहाँ आयोजित किया जाएगा?

Ans:- भुवनेश्वर (ओडिशा)

Important Points:-

  • पुरुष FIH हॉकी विश्व कप 2023 खेल का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जाएगा.
  • वर्ष 2018 के बाद भारत लगातार दूसरी बार इस बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी करेगा.
  • टूर्नामेंट से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लोगो का अनावरण किया है.
  • आयोजन स्थल भुवनेश्वर (ओडिशा) / संस्करण 15 वां
  • विश्व में जीतने भी हॉकी के खेल होते है उसे FIH रेगुलेट करता है.
  • स्थापना 7 जनवरी 1924
  • मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैंड)
  • अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा
  • CEO थियरी वेल


Q2. किस योजना को नवाचार श्रेणी में श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है?

Ans:- उड़ान योजना (UDAN Yojna )

Important Points:-

  • नागर विमानन मंत्रालय की महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय सम्पर्क योजना ‘उड़ान (UDAN)’ को नवाचार की श्रेणी में श्रेष्ठ कार्य के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है.
  • केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जिलों और राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों द्वारा किये गये श्रेष्ठ कार्यों की पहचान को दर्शाने के लिए प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाते है.
  • UDAN- उड़े देश का आम नागरिक
  • यह एक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (RCS) है और इसे 21 अक्टूबर, 2016 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था.
  • उड़ान योजना का उद्देश्य आम आदमी के लिए सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है और हवाई अड्डों के पुनरुत्थान के माध्यम से देश के अनुमोदित और गैर-अनुमोदित हवाई अड्डो को हवाई संपर्क प्रदान करना है.


Q3. किस देश ने दुनिया के पहले एंटी मिसाइल लेज़र सिस्टम आयरन बीम (Iron Beam)’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?

Ans:- इज़राइल

Important Points:-

  • इज़राइल ने दुनिया के पहले एंटी मिसाइल लेज़र सिस्टम आयरन वीम (Iron Beam)’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
  • आयरन बीम को राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है.
  • इसकी रेंज 7 किलोमीटर तक है.
  • यह दुनिया की पहली ऊर्जा-आधारित हथियार प्रणाली है जो आने वाले UAV, रॉकेट, मोर्टार, लंबी दूरी की मिसाइलों, टँक-रोधी मिसाइलों आदि को मार गिराने के लिए लेजर बीम का उपयोग करती है.
  • इजराइल एशिया महाद्वीप में स्थित है.
  • इजराइल की राजधानी जेरूसलम
  • इजराइल की Currency इजराइली शेकेल
  • इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट
  • इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हरजोग
  • इजराइल की संसद का क्या नाम है- नेसेट
  • इजराइल की सबसे लंबी नदी जोर्डन नदी
  • इजराइल की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला- माउंट हेरमॉन
  • सर्वाधिक यहूदी किस देश में रहते है- इजराइल


Q4. विश्व आवाज़ दिवस 2022 कब मनाया गया है?

Ans:- 16 अप्रैल

Important Points:-

  • 16 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व आवाज़ दिवस के रूप में मनाया जाता है.
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य स्वास्थ्य और संचार के पहलुओं के प्रति जागरूकता पैदा करना और मानव आवाज़ के महत्व को पहचानना है.
  • वर्ष 2022 की थीम ‘आवाज उठाओ (Lift your voice)

18 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 18 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स


Q5. भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI)’ की नई CEO कौन बनी है?

Ans:- मनीषा कपूर

Important Points:-

  • मनीषा कपूर ‘भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI)’ की नई CEO बनी है.
  • ASCI:- Advertising Standards Council of India
  • भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (ASCI)’ भारत में विज्ञापन उद्योग का एक स्वैच्छिक स्व-नियामक संगठन है.
  • स्थापना 1985 मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) / अध्यक्ष सुभाष कामठी

पिछले टॉप-5 कंपनी के CEO

  • Meta के वर्तमान CEO मार्क जुकरबर्ग
  • अमेज़न के वर्तमान CEO- एंडी जस्सी
  • माइक्रोसॉफ्ट के वर्तमान CEO- सत्या नडेला
  • ट्विटर के वर्तमान CEO- पराग अग्रवाल
  • अल्फाबेट के वर्तमान CEO- सुंदर पिचाई


Q6. सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए ‘e-DAR’ पोर्टल को किसने लॉन्च किया है?

Ans:- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

Important Points:-

  • e-DAR:- e Detailed Accident Report
  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं की तत्काल जानकारी प्रदान करने के लिए ‘e-DAR’ पोर्टल को लॉन्च किया है.
  • यह वेब पोर्टल सरकार द्वारा बीमा कंपनियों के परामर्श से तैयार किया गया हैं।
  • यह वेब पोर्टल कुछ ही क्लिक में सड़क दुर्घटनाओं पर तत्काल जानकारी में प्रदान करेगा और दुर्घटना मुआवजे के दावों में तेजी लाने में मदद करेगा, जिससे पीड़ितों के परिवारों को राहत मिलेगी।
  • नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री है।


Q7. 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता है?

Ans:- तमिलनाडु

Important Points:-

  • 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में तमिलनाडु ने पंजाब को 87-69 से हराकर पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है।
  • वहीं महिला वर्ग में भारतीय रेलवे ने तेलंगाना को 131-82 से हराकर खिताब जीता है।
  • आयोजन स्थल- चेन्नई (तमिलनाडु) / संस्करण- 71वां


Q8. अंतर-मंत्रिस्तरीय समन्वय समूह की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की है?

Ans:- हर्ष श्रृंगला ( पूर्व विदेश सचिव )

Important Points:-

  • पूर्व विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने ‘अंतर-मंत्रिस्तरीय समन्वय समूह (IMCG)’ की पहली बैठक की अध्यक्षता की है।
  • इस बैठक में गृह, वाणिज्य, वित्त, रक्षा, आर्थिक और रेलवे के सचिवों एवं राष्ट्रीय परिषद सचिवालय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस बैठक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालद्वीप, नेपाल, श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधो पर चर्चा की गई है।
  • इसमें व्यापार, निवेश, संपर्क, सीमा अवसंरचना, आप्रवास और और सीमा सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग देने पर भी चर्चा की गई है।
  • भारत के नए ‘विदेश सचिव (Foreign Secretary)’ विनय मोहन क्वात्रा


Q9. नव वर्ष उत्सव ‘रोगाली बोहाग बिहू महोत्सव’ किस राज्य में मनाया गया है?

Ans:- असम

Important Points:-

  • बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू, असम के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, यह प्रत्येक वर्ष अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मनाया जाता है।
  • इस महोत्सव को फसल की कटाई की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।
  • असमिया में ‘रोंगाली’ का अर्थ आनंद है।

Q10. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कितने शहरों में ‘स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम को शुरू किया है?

Ans:- 139 B.126

Important Points:-

  • आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 126 शहरों में स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम को शुरू किया है।
  • इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों को किफायती कार्यशील पूंजी ऋण प्रदान करना है।
  • स्वनिधि से समृद्धि योजना 4 जनवरी 2021 को चरण 1 में 125 शहरों में शुरू की गई थी, जिसमें लगभग 35 लाख स्ट्रीट वेंडर और उनके परिवार शामिल थे।
  • हरदीप सिंह पुरी भारत के वर्तमान आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के मंत्री हैं।

ये भी पढ़ें:-

Daily Current Affairs & GK से अपडेट रहने के लिए आप हमारे ग्रुप में अभी जुड़े 

Join Our Teligram Group CLICK HERE
Join Our WhatsApp Group CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *