19 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 19 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स, Top 10 Current Affairs & Gk

19 April 2022 Current Affairs in Hindi | 19 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स | Current Affairs 19 April 2022 in Hindi | करेंट अफेयर्स 19 अप्रैल 2022 | हिंदी में करंट अफेयर्स 2022 | आज का करंट अफेयर्स | डेली करंट अफेयर्स | Aaj Ka Current Affairs | 19 April 2022 ka Current Affairs | Top 10 Current Affairs in Hindi | Current Affairs & GK | Daily Current Affairs

19 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 19 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

Q1. किस देश ने झोंगक्सिंग-6डी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा है?

Ans:- चीन

Important Points:-

  • चीन ने सिचुआन प्रांत के जिचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से झोंगक्सिंग 6डी’ सैटेलाइट को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा है।
  • इस सेटेलाइट को लॉन्ग मार्च -3 बी वाहक रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया है।
  • यह सेटेलाइट विश्वसनीय, स्थिर और सुरक्षित रेडियो और टेलीविजन प्रसारण और संचार सेवाएं प्रदान करेगा (लॉन्ग मार्च-3 बी रॉकेट)
  • चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  • चीन की राजधानी बीजिंग
  • चीन की Currency- रेनमिनबी (युयान)
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
  • चीन और भारत के बीच इंटरनेशनल बॉर्डर लाइन का नाम मैकमोहन रेखा
  • चीन की सबसे लंबी नदी यांगत्सी (6300 km) है और ये एशिया की सबसे लंबी नदी है
  • कागजी मुद्रा जारी करने वाला विश्व का पहला देश चीन
  • किस देश की सीमा सबसे ज्यादा देशों के साथ लगती है चीन (14)

 

Q2. विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2011 से 2019 के दौरान भारत में अत्यधिक गरीबी में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है?

Ans:- 12.3%

Important Points:-

  • विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में आठ साल में 12.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
  • शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी तेजी से कम हुई है।
  • यह जानकारी विश्व बैंक पॉलिसी रिसर्च के वर्किंग पेपर में दी गई है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, साल 2011 में अत्यंत गरीबी 22.5 प्रतिशत थी, जो साल 2019 में 10.2 प्रतिशत हो गई है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी
  • 2011 से 2015 के दौरान ग्रामीण गरीबी (Rural Poverty) 26.3 फीसदी से घटकर 21.9 फीसदी पर आ गई इस तरह इसमें 4.4 फीसदी की गिरावट आई है।
  •  शहरी क्षेत्रों में गरीबी
  • शहरी गरीबी (Urban Poverty) की बात करें, तो यह साल यह 2011 में 14.2 फीसदी पर थी, जो 2015 में 12.9 फीसदी रह गई है।
  • World Bank (विश्व बैंक) स्थापना जुलाई 1944
  • मुख्यालय वाशिंगटन (DC)
  • अध्यक्ष डेविड मालपास
  • MD&CFO अंशुलाकांत

 

Q3. विश्व धरोहर दिवस 2022 कब मनाया गया है?

Ans:- 18 अप्रैल 

Important Points:-

  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के रूप में मनाया जाता है * यह दिवस मानव धरोहर को संरक्षित करने और इसके लिए काम करने वाले
  • संगठनों के प्रयासों को पहचानने के लिए मनाया जाता है
  • वर्ष 2022 की थीम धरोहर और जलवायु

 

Q4. युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र कहाँ स्थापित किया जाएगा?

Ans:- भुवनेश्वर (ओडिशा)

Important Points:-

  • युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थापित किया जाएगा।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय कौशल केंद्र विदेशों में काम करने के इच्छुक युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देगा।
  • इसके लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) और कौशल विकास संस्थान (SDI) के बीच एक समझौता हुआ है।
  • इस केंद्र में मोबिलाइजेशन, परामर्श, कौशल प्रशिक्षण, विदेशी भाषा प्रशिक्षण, रोजगार और आव्रजन तथा रोजगार के बाद समर्थन जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

 

19 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 19 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

Q5. 14 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (E-NAM)’ की कौन सी वर्षगाँठ मनाई गई है?

Ans:- 6वीं

Important Points:-

  • 14 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (E-NAM) की 6वीं वर्षगाँठ मनाई गई है।
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (E-NAM) एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है जो कृषि उत्पादों के लिए एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने हेतु मौजूदा APMC मंडियों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ता है।
  • किसान ई-नाम (ENAM) प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य खोज पद्धति के माध्यम से अपनी उपज बेच सकते हैं, जो उनके लिए अधिक विपणन संभावनाओं को प्रोत्साहित करता है।

 

Q6. डेनिश ओपन स्विमिंग 2022 में भारतीय खिलाड़ी साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है?

Ans:- स्वर्ण

Important Points:-

  • डेनिश ओपन स्विमिंग 2022 में भारतीय खिलाड़ी साजन प्रकाश ने पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
  • साजन प्रकाश ने 1.59.27 सेकेंड का समय निकालकर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • वहीं अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने दानिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप के पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।
  • आयोजन स्थल- कोपेनहेगन (डेनमार्क)

 

Q7. मौसमी प्रवासी कामगारों की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए एप्लिकेशन विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?

Ans:- महाराष्ट्र

Important Points:-

  • महाराष्ट्र मौसमी प्रवासी कामगारों की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए एप्लिकेशन विकसित करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
  • यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है।
  • MTS परियोजना की परिकल्पना प्रवासी लाभार्थियों को टीकाकरण, पोषण आपूर्ति, स्वास्थ्य जांच आदि जैसी एकीकृत बाल विकास सेवाओं की निरंतरता को बनाए रखने के लिए की गई है।
  • जिसमें स्तनपान कराने वाली माताएं. 18 वर्ष तक की आयु के बच्चे और पंजीकृत गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।

 

Q8. दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल रेडियो अक्ष (Radio Aksh)’ को कहाँ लॉन्च किया गया है?

Ans:- नागपुर (महाराष्ट्र)

Important Points:-

  • महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दृष्टिबाधित लोगों के लिए भारत का पहला रेडियो चैनल रेडियो अक्ष (Radio Aksh) को लॉन्च किया गया है।
  • यह रेडियो चैनल नेत्रहीन लोगों की पहुंच शिक्षा संसाधनों और ऑडियोबुक तक सहज करने में मदद करेगा साथ ही दृष्टिहीन लोगों को डिजिटल उपकरणों पर उपलब्ध कराई जा रही ऑडियोबुक का विकल्प भी देगा।

 

Q9. विश्व हीमोफिलिया दिवस 2022 कब मनाया गया है?

Ans:- 17 अप्रैल

Important Points:-

  • विश्व हीमोफिलिया दिवस हर साल 17 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह दिन हीमोफिलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता हैं।

 

Q10. The Boy Who Wrote Constitution’ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?

Ans:- राजेश तलवार

ये भी पढ़ें:-

Daily Current Affairs & GK से अपडेट रहने के लिए आप हमारे ग्रुप में अभी जुड़े

Join Our Teligram Group CLICK HERE
Join Our WhatsApp Group CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *