Mukhymantri Tirth Yatra Yojana, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम, Tirth Yatra Yojana, तीर्थ यात्रा

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana 2021: मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना, (रजिस्ट्रेशन) Online Apply, Tirth Yatra Yojana

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2021 | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन आवेदन | Track Application Status Tirth Yatra Yojana | mukhyamantri tirth yatra yojana eligibility | दिल्ली मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2021

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: हेलो दोस्तों सरकार ने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई योजना मुख्यमंत्री दिल्ली मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की आरंभ किया है। सरकार के पास पहले से ही नागरिकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए और कई योजनाएं थीं। भारत एक धार्मिक देश है और तीर्थ यात्रा का भी बहुत ज्यादा महत्व है। दिल्ली के कुछ नागरिक वित्त की कमी के कारण तीर्थ यात्रा के लिए जाने में असमर्थ रहे हैं। सरकार ने यह मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना उन उम्मीदवार के लिए स्टार्ट की है जो स्वयं यात्रा के लिए जाने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। तो दोस्तो आज के इस पोस्ट में हम इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो आपलॉग इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए एक इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Table of Contents hide

Delhi Free Tirth Yatra Yojana 2021-दिल्ली मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना

दोस्तों इस योजना के अंतर्गत सरकार दिल्ली के उस नागरिक को मौका देती रही है जो अपने स्वयं के खर्च किए गए धनराशि के लिए तीर्थ यात्रा में जाने में असमर्थ है।  मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम दिल्ली के लिए कोई offline आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध नहीं है। अगर आप अपना आवेदन दिल्ली ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन के तहत कर सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार यात्रा,भोजन, निवास इत्यादि जैसे सभी खर्च को वहन करेगी। इस योजना के अंतर्गत सभी सुविधाएं सरकार के तहत निःशुल्क दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Rojgar protsahan Yojana: प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (PMRPY Scheme)

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना अपडेट

दोस्तों आपको बता दें कि 14 मार्च 2021 को दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021–22 के 69000 करोड़ ₹ के रकम की  घोषणा कर दी गई है। इस  मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के दौरान मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुज़ुर्ग व्यक्ति को रामलीला के दर्शन करने के लिए अयोधा तीर्थ यात्रा पर लेकर जाने का भी निर्लय लिया गया है। इस शुभ यात्रा का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार के तहत दिया जायेगा। और इसके साथ साथ तीर्थ यात्रा पर डॉक्टर एवं  पैरामेडिकल की टीम भी भेजी जाएगी। राजधानी दिल्ली के वह सभी वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु वर्ष 70 वर्ष या फिर उससे अधिक है तो वह अपने साथ एक उम्मीदवार को भी लेकर जा सकते है।

इस योजना के तहत दिल्ली सरकार अब वरिष्ठ नागरिको को अयोध्या तीर्थ यात्रा करने का मौका दे रही हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष विधानसभा  क्षेत्र से 1000 तीर्थ यात्रियों को शामिल किया जायेगा। यात्रियों को 100000 ₹ तक की एक्सीडेंटल बीमा कवरेज भी दिया जायेगा। और इस योजना के अंतर्गत अब दिल्ली के वरिष्ठ नागरिको का तीर्थ यात्रा पर जाने का dream भी पूरा हो जायेगा।

ये भी पढ़ें:- Free Solar Rooftop Yojana: सोलर रूफटॉप योजना, फ्री में छत पे लगवाना है सोलर पैनल, ऑनलाइन आवेदन

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री दिल्ली मुफ़्त तीर्थ यात्रा योजना
घोषणा दिल्ल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा
लांच तिथि जनवरी, 2018
लक्ष्य वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाना
क्रियान्वयन अगस्त, 2018
यात्रा की शुरुवात 4 सितंबर
अधिकारी वेबसाइट Click Here
Telegram Channel Click Here

मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा में मिलने वाली लाभ

इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिको को वातानुकूलित ट्रेन, आवास, भोजन, बोर्डिंग, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं भी प्रदान कराई जाएँगी। और इस वरिष्ठ नागरिको के साथ ही वही 21 साल से ज़्यादा का अस्सिटेंट हर बुज़ुर्ग के साथ जा सकता है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो इस योजना के तहत आप अपना आवेदन करवा सकते हो। इस  मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत सरकार के अंतर्गत 77,000 वरिष्ठ बुज़ुर्ग को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

10 दिसंबर को की दूसरी ट्रेन अयोध्या के लिए जाएगी

दोस्तो जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं दिल्ली के बुजुर्गों को अलग-अलग तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए दिल्ली सरकार के अंतर्गत  मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम का आरंभ किया गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस योजना को रोक दिया गया था। लेकिन लगभग 23 महीने बाद इस योजना को दोबारा से शुरू किया गया है। जिसके लिए दिसंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक का शेड्यूल बनाया जा रहा है। इस योजना के तहत 3 दिसंबर 2021 को अयोध्या के लिए लगभग 1000 तीर्थ यात्रियों का पहला train रवाना किया गया था। 10 दिसंबर को दूसरी ट्रेन को भी अयोध्या के लिए ही रवाना किया जाएगा। जिसके लिए तीर्थ यात्रियों की list तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Kisan Mandhan Yojana 2021,प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, किसान पेंशन योजना, क्या है, apply online

तीर्थ यात्रियों को भिन्न-भिन्न तीर्थ स्थलों पर भी भेजा जाएगा 

आने वाले 2 महीनों में दिल्ली के बुजुर्गों को भिन्न-भिन्न तीर्थ स्थलों पर दर्शन करने के लिए भेजा जाएगा। जिसमें रामेश्वरम, द्वारकाधीश, उज्जैन, जगन्नाथपुरी, तिरुपति बालाजी, शिरडी इत्यादि शामिल है। इन सभी स्थलों का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा करतारपुर साहिब के लिए बस के माध्यम से यात्रियों का पहला जुट 5 जनवरी 2022 को रवाना किया जाएगा एवं दिल्ली से वैलंकन्नी यात्रा के लिए यात्रियों की पहली ट्रेन 7 जनवरी 2022 को रवाना की जाएगी। सभी तीर्थ स्थलों के शेड्यूल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जल्द नागरिकों को भी बता दिया जाएगा।

विभिन्न सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि इस योजना के कार्य को लेकर राज्य मंत्री द्वारा दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के अधिकारिक के साथ बैठक की गई थी। इस बैठक में ट्रेनों के आगमी schedule को लेकर चर्चा की गई है। लेकिन जनवरी में करीब 7 से 8 ट्रेनें भेजी जा सकते हैं। फरवरी का schedule अभी बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Bihar Student Credit Card Yojana 2021: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, Student Credit Card, ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को 15 November 2021 से स्टार्ट किया जा सकता है।

  • दोस्तो 15 नवंबर 2021 से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को फिर से शुरू किया जा सकता है। जिसकी पहली यात्रा अयोध्या के लिए हो सकती है। इस योजना को जनवरी 2018 में आरंभ किया गया था। यह योजना पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के कारण रॉकी हुई थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग नोडल एजेंसी है। इसके अलावा तीर्थ यात्रियों की यात्रा और ठहराने की व्यवस्था दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के तहत की जाएगी। पिछले सप्ताह एक बैठक का भी आयोजन किया गया था। जिसके तहत इस योजना को फिर से आरंभ करने के बारे में चर्चा की गई।
  • इस योजना को 4 मार्ग पर फिर से आरंभ किया जा सकता है जो कि पहला अयोध्या, अमृतसर, रामेश्वरम एवं वैष्णो देवी है। इस योजना के माध्यम से घर से लौटने तक का पूरा खर्च दिल्ली सरकार के तहत किया जाता है। जिसमें वातानुकूलित ट्रेन से यात्रा करना, उचित एसी होटल में ठहराना, भोजन, स्थानीय यात्रा इत्यादि शामिल है।
  • बुजुर्ग उम्मीदवार अपनी मदद के लिए किसी एक युवा को भी अपने साथ ले जा सकते हैं। जिसका खर्च भी सरकार के तरफ से वहन किया जाएगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। इसके अलावा आवेदन संभागीय आयुक्त के कार्यालय, क्षेत्र के विधायक के कार्यालय या तीर्थ यात्रा समिति के कार्यालय में जाकर भी किया जा सकता है। इस Mukhymantri Tirth Yatra Yojana के तहत लाभार्थियों का चयन ड्रॉ के अंतर्गत किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Pradhan Mantri ujjwala Yojana: (PMUY), उज्ज्वला योजना 2.0 Apply Online, KYC Form

1000 तीर्थयात्री अयोध्या के लिए रवाना किए जाएंगे 

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana के तहत 3 दिसंबर 2021 को एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा। जिसमें 1000 लोग शामिल होंगे। इस योजना के तहत अक्टूबर 2021 में दिल्ली की कैबिनेट द्वारा अयोध्या को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शामिल करने का निर्णय लिया गया था। अब दिल्ली के नागरिक अयोध्या का यात्रा मुफ्त में कर सकेंगे। इस योजना के तहत पहली ट्रेन 1000 तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए 3 दिसंबर 2021 को रवाना की जाएगी। इस बात की जानकारी तीर्थ यात्रा विकास समिति के अध्यक्ष कमल बंसल की तरफ से दी गई है। तीर्थ यात्रा के लिए अयोध्या समेत भिन्न-भिन्न तीर्थ स्थलों के लिए बड़ी संख्या में योजना के तहत आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। दूसरे जगहों पर भी तीर्थ यात्रियों को जल्द भेजा जाएगा।

दिल्ली सरकार द्वारा रामेश्वरम, शिरडी, मथुरा, हरिद्वार, तिरुपति जैसे स्थानों सहित 13 सर्किट पर तीर्थ यात्रियों को भेजा जाएगा। जिस का पूरा खर्च दिल्ली सरकार के तरफ से वहन किया जाएगा। प्रत्येक तीर्थयात्री अपने साथ 21 वर्ष या फिर उससे अधिक वर्ष का एक व्यक्ति के साथ ले जा सकता है। जिसका खर्च भी दिल्ली सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Mudra Loan Yojana 2021 | pm mudra loan apply online | मुद्रा ऋण दस्तावेज (Mudra Yojana)

Mukhymantri Tirth Yatra Scheme के तहत अयोध्या भी भेजी जाएगी

Mukhymantri Tirth Yatra Yojana के अंतर्गत दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा दिल्ली सरकार के तहत करवाई जाती है। जिसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार द्वारा वहन किया जाता है। यह यात्रा कई तीर्थ स्थल पर आयोजित की जाती है जिसमें हरिद्वार, द्वारकापुरी, महाराज रामेश्वरम, शिर्डी, वैष्णो देवी, अजमेर आदि शामिल है। अब दिल्ली सरकार द्वारा राम जन्मभूमि अयोध्या को भी इस तीर्थ यात्रा योजना के तहत शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तरफ से 27 अक्टूबर 2021 को की गई है। कोरोना महामारी के कारण फिलहाल यह योजना रॉकी हुई है लेकिन इस योजना को नवंबर 2021 के तीसरे वीक से फिर से स्टार्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

तीर्थ यात्रा पर जाने वाली अंतिम ट्रेन 2 जनवरी 2020 को भेजी गई थी। 12 जुलाई 2019 को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए पहली ट्रेन भेजी गई थी। 12 जुलाई 2019 से 20 जनवरी 2020 तक इस योजना के तहत 36 ट्रेन अलग-अलग स्थानों पर रवाना की गई है। जिसके अंतर्गत लगभग 35000 से अधिक दिल्ली के उम्मीदवारों द्वारा तीर्थ यात्रा की गई है।

ये भी पढ़ें:- PM Modi Yojana 2021: सरकारी योजना सूची 2021 | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना | PM Yojana List 2021

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना ट्रैवल पैकेज

दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली 5 दिन
दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-नाथद्वारा-हल्दीघाटी-उदयपुर-दिल्ली 6 दिन
दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली 4 दिन
दिल्ली-अमृतसर-वाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली 4 दिन
दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली 5 दिन
दिल्ली-रामेश्वरम-मदुरै-दिल्ली 8 दिन
दिल्ली-तिरुपति बालाजी-दिल्ली 7 दिन
दिल्ली-द्वारकाधीश-नागेश्वर-सोमनाथ-दिल्ली 6 दिन
दिल्ली-जगन्नाथ पुरी-कोणार्क-सोमनाथ-दिल्ली 7 दिन
दिल्ली-शिरडी-शनि शिंगलापुर-त्रियामकेश्वर-दिल्ली 5 दिन
दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर-दिल्ली 6 दिन
दिल्ली-बोधगया-सारनाथ-दिल्ली 6 दिन
दिल्ली-अयोध्या-दिल्ली 4 दिन

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत कवर किए गए स्थान

  • दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली
  • दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली
  • दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली
  • दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली
  • दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए पात्रता तथा दस्तावेज़

  • आवेदक उम्मीदवार को दिल्ली का स्थाई निवासी होना है।
  • तीर्थयात्रा योजना में फायदा उठाने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 60 साल या उससे अधिक हो। हर वरिष्ठ नागरिक के साथ एक 18 साल या उससे अधिक उम्र की एक सहायक व्यक्ति तीर्थ यात्रा पर जा सकता है।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकारी एम्पलॉई भाग नहीं ले सकते। एक सीनियर सिटीजन अपने जीवन में एक बार ही तीर्थ यात्रा योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • जिसमे वरिष्ठ नागरिक की सालाना आय 3 लाख ₹ से कम होनी चाहिए । 71 साल या इससे अधिक हो सभी ट्रेन वातानुकूलित होंगी।
  1. आवेदक का आधार कार्ड
  2. पहचान पत्र
  3. बैंक अकाउंट पासबुक
  4. मोबाइल नंबर
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

ये भी पढ़ें:- Pradhanmantri Gramin Awas Yojana 2021: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, PMAY Gramin Online Apply, ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस– Registration Tirth Yatra Yojana Online Apply

इस यात्रा के लिए खुद को आवेदन करने के लिए आवेदकों को नीचे दिए गए सभी तालिका का पालन करना होगा।

  • यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए Official portal खोलें।
  • अब “E district दिल्ली ” भाग से “न्यू उपभोक्ता” पर क्लिक करें।
  • वहां “adhar card” या “वोटर id कार्ड” चुनें और दस्तावेज़ no को भरे।
  • अब कैप्चा को भरे और चेकबॉक्स पर टिक करें।
  • अब “जारी रखें” बटन पर click करें और आवेदन फॉर्म दिखाई देता है।
  • फॉर्म में महत्वपूर्ण जानकारी भरे और स्कैन की गई छवि अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और आवेदन id और password याद रखें।
  • अब साइट पर login करें और mukhymantri tirth yatra yojana के लिए आवेदन करें।

आवेदन की स्थिति खोजने की प्रोसेस

  • दोस्तो आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना है |
  • अब आपको सेवाओं के द्वारा से “अपने एप्लिकेशन को Track करें बटन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद विभाग का नाम राजस्व विभाग को चुनें।
  • फिर “mukhymantri tirth yatra yojana” चुनें।
  • उसके बाद आप आवेदन संख्या और आवेदक का नाम दर्ज करें।
  • अब कैप्चा भरे जो आपके स्क्रीन पर दिखाएगा वह।
  • सर्च विकल्प पर क्लिक करें और स्क्रीन पर आपकी एप्लिकेशन की स्थिति दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Paisa Wapasi List 2021: Pm Kisan किस्त वापसी लिस्ट हुआ जारी

Grievance दर्ज करने की प्रोसेस

  • दोस्तो आपको e-district, दिल्ली की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा।
  • उस पेज पर आपको Register ग्रीवेंस के link पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके डिवाइस में एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें ग्रीवेंस फॉर्म होगा।
  • आपको इस From में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Submit पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप ग्रीवेंस दर्ज कर पाएंगे।

ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक करने की प्रोसेस

  • दोस्तो आपको e-district, दिल्ली की आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने उसका पेज खुलकर आएगा।
  • अब उस पेज पर आपको track ग्रीवेंस के link पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको ग्रीवेंस आईडी, मोबाइल नंबर तथा कैप्चा भरना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च के button पर क्लिक करना होगा।
  • इस ट्रिक आप ग्रीवेंस स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- PM Solar Panel Yojana 2021: प्रधानमंत्री फ्री सोलर पैनल योजना ऑनलाइन आवेदन

Contact Information:-

दोस्तो हमने अपने इस पोस्ट के माध्यम से दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सभी महत्वपूर्ण जानकारी बता दी है। यदि आप अभी भी किसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर आप ईमेल लिखकर अपनी समस्या का संपूर्ण समाधान करा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा Email id नीचे दिए गए हैं।

  • Helpline Number- 011-23935730, 011-23935731, 011-23935732, 011-23935733, 011-23935734
  • Email Id- edistrictgrievance@gmail.com

Important Links:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *