20 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 20 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स, Top 10 Current Affairs & Gk

20 April 2022 Current Affairs in Hindi | 20 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स | Current Affairs 20 April 2022 in Hindi | करेंट अफेयर्स 20 अप्रैल 2022 | हिंदी में करंट अफेयर्स 2022 | आज का करंट अफेयर्स | डेली करंट अफेयर्स | Aaj Ka Current Affairs | 20 April 2022 ka Current Affairs | Top 10 Current Affairs in Hindi | Current Affairs & GK | Daily Current Affairs

20 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 20 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

Q1. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए मेटावर्स में स्पेसटेक फ्रेमवर्क लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?

Ans:- तेलंगाना

Important Points:-

  • तेलंगाना अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए मेटावर्स में स्पेसटेक फ्रेमवर्क लॉन्च करने वाला भारत का पहला राज्य बना है।
  • यह वर्चुअल रियलिटी स्पेस पर आयोजित भारत का पहला आधिकारिक कार्यक्रम है।
  • इसका उद्देश्य अंतरिक्ष तकनीक क्षेत्र में निजी उद्योगों की भागीदारी का समर्थन करना और राज्य को प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी) के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ‘वन स्टॉप डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित करना है।
  • यह दो शब्दों से मिलकर बना है, मेटा और वर्क्स यहां पर मेटा का मतलब बियोंड इसका मतलब है जो चीज हम सोच नहीं सकते और वर्क्स का मतलब है यूनिवर्स जिसे हम देख नहीं सकते है।
  • मेटावर्स एक वर्चुअल रियलिटी स्पेस है जिसमें उपयोगकर्ता कंप्यूटर से उत्पन्न वातावरण और अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं।

 

Q2. 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2022 का खिताब किसने जीता है?

Ans:- हरियाणा

Important Points:-

  • हरियाणा ने 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में तमिलनाडु को शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब जीत लिया है।
  • हरियाणा ने 2011 के बाद पहली बार यह खिताब जीता है।
  • आयोजन स्थल- भोपाल (मध्यप्रदेश) / संस्करण- 12वां

 

Q3. किस वैश्विक टेक कंपनी ने iPhone (iOS) यूजर्स के लिए ऐप को लॉन्च किया है?

Ans:- Google

Important Points:-

  • वैश्विक टेक कंपनी Google ने iPhone (loS) यूजर्स के लिए ‘Switch to Android ऐप को लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से iPhone (iOS) से एंड्रॉयड डिवाइस में आसनी से डेटा ट्रांसफर हो सकेगा हैं।
  • गूगल अमेरिका की बहुराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनी है।
  • स्थापना 4 सितंबर 1998
  • मुख्यालय कैलिफोर्निया (USA)
  • संस्थापक- सर्गेई ब्रिन / लैरी पेज
  • CEO:- सुंदर पिचाई
  • CFO:- रूठ पोरट
  • पेरन्ट कंपनी:- अल्फाबेट इंक

 

 

Q4. विश्व यकृत दिवस 2022 कब मनाया गया है?

Ans:- 19 अप्रैल

Important Points:-

  • हर साल 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को यकृत से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराना और उनके प्रति जागरूक करना है।
  • यकृत शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है वहीं इसका कार्य भोजन को पचाना होता है।

 

120 April 2022 Current Affairs in Hindi, हिंदी में 20 अप्रैल 2022 करेंट अफेयर्स

Q5. 48वां ला रोडा ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?

Ans:- डी गुकेश

Important Points:-

  • भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने इजरायल के विक्टर मिखालेवस्की को हराकर 48वां ला रोडा ओपन शतरंज टूर्नामेंट 2022 जीत लिया है।
  • इस प्रतियोगिता में भारत के आर प्रज्ञानानंद तीसरे स्थान पर रहे।
  • आयोजन स्थल स्पेन / संस्करण- 48वां

 

Q6. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड्स 2021 में किसे ‘डायरेक्टर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया है?

Ans:- शूजीत सरकार

Important Points:-

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने AIMA मैनेजिंग इंडिया अवार्ड्स 2021 में शूजीत सरकार को डायरेक्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया है।
  • शूजीत सरकार को यह पुरस्कार ‘सरदार उधम’ फिल्म के लिए प्रदान किया गया है।
  • हर साल, AIMA डायरेक्टर ऑफ द ईयर पुरस्कार प्रदान करता है, जो एक ऐसे व्यक्ति को पहचानता है जिसने फिल्म निर्माण की भावना का उदाहरण दिया है और इसमें से एक उत्कृष्ट कृति बनाई
  • आयोजन स्थल- नई दिल्ली/ संस्करण-12 वां

 

Q7. स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिए ‘हुनर हाट 2022 के 40वें संस्करण का आयोजन कहाँ हुआ है?

Ans:- मुंबई (महराष्ट्र)

Important Points:-

  • स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिए ‘हुनर हाट (Hunar Haat)’ के 40वें संस्करण का आयोजन महाराष्ट्र राजधानी मुंबई में आयोजित किया गया है।
  • केंद्रीय युवा और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस आयोजन का उद्घाटन किया है।
  • हुनर का मतलब होता है किसी भी कला या विधा में पारंगत. हाट का अर्थ बाजार होता है. इस तरह से हुनर हाट का मतलब हुआ ऐसे कारीगरों का बाजार जहां उनकी चीजें बिकती हैं।
  • इसका उद्देश्य कारीगरों, शिल्पकारों और पारंपरिक पाक कला विशेषज्ञों को बाज़ार में एक्सपोज़र एवं रोज़गार के अवसर प्रदान करना है।

 

Q8. उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मेगी (Storm Megi)’ ने किस देश को प्रभावित किया है?

Ans:- फिलीपींस

Important Points:-

  • उष्णकटिबंधीय तूफान मेगी इस साल फिलीपींस में आने वाला पहला बड़ा तूफान है फिलीपींस में यह तूफान ‘एगटन’ नाम से जाना जाता है।

 

Q9. सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 खेल का आयोजन कहाँ शुरू हुआ है?

Ans:- उलानबटोर (मंगोलिया)

Important Points:-

  • मंगोलिया के उलानबटोर में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 खेल का आयोजन शुरू हुआ है।
  • ओलम्पिक पदक विजेता रवि दहिया और बजरंग पूनिया सहित भारत के तीस पहलवान इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
  • आयोजन स्थल उलानवटोर (मंगोलिया)

 

Q10. किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह- जल सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता की है?

Ans:- सिंगापुर

Important Points:-

  • सिंगापुर ने अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह- जल सम्मेलन 2022 की अध्यक्षता की है।
  • सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह जल सम्मेलन जल समाधान साझा करने एवं सह-निर्माण के लिए एक वैश्विक मंच है।
  • भारत की तरफ से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG)’ के महानिदेशक जी. अशोक कुमार ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की है।

 

ये भी पढ़ें:-

Daily Current Affairs & GK से अपडेट रहने के लिए आप हमारे ग्रुप में अभी जुड़े

Join Our Teligram Group CLICK HERE
Join Our WhatsApp Group CLICK HERE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *